हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अपनी सरकार का दूसरा बजट पेश किया। इसमें विभिन्न वर्गों के लिए कई ऐलान किए गए। CM सुक्खू ने 88 पेज के बजट भाषण को 2 घंटे 32 मिनट में पढ़ा। उन्होंने आगामी वित्त वर्ष के लिए 58444 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया।
मुख्यमंत्री ने सभी कर्मचारी और पेंशनर्स के नए वेतनमान के जनवरी 2016 से पेंडिंग एरियर का भुगतान 1 मार्च 2024 से चरणबद्ध ढंग से शुरू करने की घोषणा की। प्रदेश के ढाई लाख कर्मचारी और डेढ़ लाख पेंशनर का सरकार के पास नए वेतनमान के एरियर का लगभग 11 करोड़ का एरियर बकाया है।
एरियर के साथ साथ मुख्यमंत्री ने 1 अप्रैल 2024 से 4 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता (DA) की किश्त भी जारी करने की इस बजट में घोषणा की। उन्होंने विधायक निधि 2.10 करोड़ से बढ़ाकर 2.20 करोड़ करने और विधायक ऐच्छिक निधि 13 लाख से बढ़ाकर 14 लाख करने का ऐलान किया।