बिहार के 4 जिलों में सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल हुआ है। भागलपुर, दरभंगा, सहरसा और सीतामढ़ी में पथराव हुआ है। दरभंगा में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार देर शाम मूर्ति विसर्जन जुलूस पर पथराव हो गया। जिसमें करीब 18 से ज्यादा लोग घायल हैं।
भागलपुर में भी शुक्रवार देर शाम कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई। यहां झड़प में करीब 6 लोग घायल हो गए। फायरिंग की भी खबर है।
सहरसा में भी विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में झड़प हुई। इसमें एक महिला समेत कई लोग घायल हैं।
वही, सीतामढ़ी में गुरुवार की रात को सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में झड़प हुई थी। इस दौरान दोनों ओर से रोड़ेबाजी भी हुई। इसमें भी 5 से ज्यादा लोग घायल हैं।