Headlines

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर वॉयलेशन:जम्मू में इंटरनेशनल बॉर्डर पर BSF पोस्ट पर फायरिंग, 20 मिनट तक दोनों तरफ से चली गोलियां

पाकिस्तान की ओर से बुधवार (14 फरवरी) की शाम 5.50 बजे सीजफायर का उल्लंघन किया गया। जम्मू के मकवाल में BSF चौकी पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोलीबारी की। BSF ने भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

BSF के अधिकारियों के मुताबिक, दोनों ओर से करीब 20 मिनट तक गोलियां चलीं। अधिकारियों ने कहा है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बॉर्डर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश है। उन्होंने यह भी कहा कि आज हुई गोलीबारी में BSF का कोई भी जवान घायल नहीं हुआ है।

सीजफायर का उल्लंघन ऐसे वक्त में किया गया है जब पीएम मोदी का 20 फरवरी जम्मू दौरा है। वे यहां सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। जम्मू-कश्मीर प्रशासन कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा हुआ है।

नवंबर 2023 में BSF जवान शहीद हुआ था
इसके पहले 8-9 नवंबर 2023 को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स की गोलीबारी में BSF का जवान शहीद हो गया था। 25 फरवरी 2021 के बाद से यह पहली मौत थी। इसके बाद नए सिरे से युद्धविराम पर दोनों देशों की सहमति बनी थी​​​​​​।

नवंबर से पहले 26 अक्टूबर 2023 को जम्मू के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में BSF के दो जवान और एक महिला घायल हो गई थी, जबकि 17 अक्टूबर की गोलीबारी में BSF का एक जवान घायल हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024