राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। वे आज सुबह आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती के 200वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने मोरबी जिले के टंकारा पहुंची। यह कार्यक्रम स्वामी दयानंद के जन्म स्थल मोरबी जिले के टंकारा में हो रहा है। शनिवार से शुरू हुए इस कार्यक्रम के समापन अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई हैं।
समारोह में शामिल होने के लिए देश-दुनिया से बड़ी संख्या में आर्य समाज के अनुयायी टंकारा पहुंचे हैं। दुनियाभर से लाखों अनुयायी आर्य संदेश टीवी चैनल और आर्य समाज के अन्य सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इस भव्य समारोह से जुड़ेंगे।
जन्मोत्सव के पहले दिन गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्यपाल आचार्य देवव्रत और दूसरे दिन गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस आयोजन में वर्चुअली शामिल हुए।