Headlines

फेसबुक लाइव के दौरान मर्डर का केस:आरोपी की पत्नी बोली- मेरा पति रंजिश भूलने वालों में से नहीं था, उसे प्रताड़ित किया गया मुंबई3 घंटे पहले 8 फरवरी को अभिषेक घोषालकर की मॉरिस नोरोन्हा ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में खुद भी सुसाइड कर लिया था। – Dainik Bhaskar

मुंबई के दहिसर इलाके में उद्धव गुट के नेता और पूर्व पार्षद अभिषेक घोषालकर की गुरुवार (8 फरवरी) रात गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। अभिषेक फेसबुक लाइव पर चर्चा कर रहे थे। हमले के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। हमलावर की पहचान मॉरिस नोरोन्हा के रूप में हुई थी।

9 फरवरी को आरोपी नोरोन्हा को महालक्ष्मी इलाके में मौजूद कब्रिस्तान में दफनाया गया। मॉरिस की पत्नी सरीना और मां ने अभिषेक घोषालकर से चल रही रंजिश को लेकर बहुत सी बीतें कहीं। TOI की खबर के मुताबिक, पत्नी सरीना ने कहा कि मॉरिस उन लोगों में से नहीं था जो रंजिश भूल जाते हैं।

वहीं, शनिवार (10 फरवरी) को मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस ने इस मामले के एक और आरोपी अमरेंद्र मिश्रा को किला कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने अमरेंद्र को 13 फरवरी तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेज दिया है। अमरेंद्र पर आरोप है कि अभिषेक की हत्या के लिए उसने ही आरोपी मॉरिस नोरोन्हा को पिस्टल दी थी।

क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि जिस पिस्टल से अभिषेक की हत्या हुई है वो अमरेंद्र मिश्रा के नाम पर है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच की यूनिट 11 और 12 कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024