Headlines

अरविंद केजरीवाल का I.N.D.I.A को झटका:पंजाब-चंडीगढ़ में सीट शेयरिंग से इनकार; लुधियाना में ऐलान- सभी 14 लोकसभा सीटों पर AAP अकेले लड़ेगी

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A को झटका दे दिया है। केजरीवाल ने पंजाब और चंडीगढ़ में कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग से इनकार कर दिया है।

शनिवार को लुधियाना रैली में केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में AAP अकेले चुनाव लड़ेगी। 2 महीने बाद लोकसभा चुनाव हैं। पंजाब में 13 सीटें हैं और एक चंडीगढ़ की है। आने वाले 14-15 दिनों में इन 14 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर देंगे।

इससे पहले I.N.D.I.A को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर झटका दे चुकी है। वहीं इस गठबंधन के सूत्रधार रहे बिहार के CM नीतीश कुमार भी BJP के साथ NDA में आ चुके हैं।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर महाराष्ट्र में शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे और उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी के भी सुर बदल चुके हैं।

पंजाब में केजरीवाल ने घर-घर राशन की शुरूआत की
यहां उन्होंने घर-घर राशन योजना की शुरुआत की। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ घर-घर जाकर लोगों को राशन बांटा। उन्होंने लोगों को स्कीम के बारे में जानकारी भी दी।

केजरीवाल ने कहा कि हमारे देश को आजाद हुए 75 साल हो गए। राशन ऊपर से आता था, लेकिन लोगों तक नहीं पहुंचता था। मंत्री, नेता, सरकारी ऑफिसर खा जाते थे। ये नहीं था कि ये चोरी रुक नहीं सकती थी, नीयत नहीं थी। अब ईमानदार सरकार आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Budget 2024