देश
दिल्ली में कोहरा, श्रीनगर में पारा -2°C:MP-UP सहित 8 राज्यों में बारिश की संभावना, पंजाब-राजस्थान में शीतलहर
उत्तरी हवाओं ने उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में ठंड बढ़ा दी है। मौसम साफ है, लेकिन ठंडी हवा के चलते लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। मध्य प्रदेश में दिन और रात में ठंडी हवा महसूस की जा रही है, कई शहरों में दिन और रात का तापमान 2-3 डिग्री गिरा है।…
प्रमोद कृष्णम 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित:कहा- क्या कांग्रेस में रहने के लिए चमचागिरी जरूरी है, राम और राष्ट्र से समझौता नहीं
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में पार्टी के नेता और कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार (10 फरवरी) को एक बयान जारी इसकी जानकारी दी। वेणुगोपाल ने कहा कि अनुशासनहीनता और पार्टी के खिलाफ बार-बार बयान देने की शिकायतों को…
बिहार में फ्लोर टेस्ट कल, पार्टियों की बढ़ी टेंशन:JDU की बैठक में 4 विधायक नहीं पहुंचे; हैदराबाद से कांग्रेस MLA पटना के लिए निकले
बिहार में नीतीश सरकार का सोमवार (12 फरवरी) को फ्लोर टेस्ट है। इससे पहले यहां सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी, आरजेडी, जेडीयू, कांग्रेस, लेफ्ट और हम पार्टी ने अपने-अपने विधायकों की तगड़ी बाड़ेबंदी की है। जेडीयू विधायकों की बैठक मंत्री विजय चौधरी के आवास पर चल रही है। इसमें सीएम नीतीश कुमार भी…
हिंदी और मैथिली की जानी मानी साहित्यकार उषा किरण खान का निधन
हिंदी और मैथिली की जानी मानी साहित्यकार उषा किरण खान का रविवार (11 फरवरी) को पटना में निधन हो गया। उन्होंने 82 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। उषा किरण खान को पद्मश्री, साहित्य अकादमी और भारत भारती पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। शेर शाह सूरी,…
दिल्ली कूच पर अड़े किसान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर सील:सिंघु-टिकरी पर बैरिकेडिंग, कीलें ठोकीं; चंडीगढ़ में धारा 144 लागू, ट्रैक्टर को 10 लीटर डीजल मिलेगा
हरियाणा और पंजाब के शंभू, खनौरी समेत सभी बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। वहीं सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर भी सीमेंट के बैरिकेड लगा दिए गए हैं। पंजाब से आने वाले किसानों को रोकने के लिए अंबाला के शंभू बॉर्डर और फतेहाबाद में बैरिकेड्स और लोहे की कीलें लगा दी गई हैं। हरियाणा के…
रामलला की आंखें सोने-चांदी के हथौड़े-छेनी से तराशी गईं:मूर्तिकार योगीराज ने तस्वीर शेयर की; लिखा- इन्हीं की मदद से दिव्य आंखों को उकेरा
अयोध्या के राम मंदिर में स्थापित की गई रामलला की मूर्ति बनाने वाले कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने उस हथौड़े और छेनी की तस्वीर सार्वजनिक की, जिससे उन्होंने रामलला की आंखें तराशी थीं। योगीराज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी शेयर की। योगीराज ने लिखा- ‘इस चांदी के हथौड़े और सोने की…